Showing posts with label होली. Show all posts
Showing posts with label होली. Show all posts

Thursday, 3 March 2011

अखिल ब्रह्माण्ड ब्लागर्स संगठन मे "रंग-महोत्सव" की तैयारियां ज़ोरों पर

पिछले कुछ दिनों से हिन्दी ब्लागिंग मे ढेर सारे संगठनों का निर्माण और पदाधिकारियों की नियुक्तियाँ/भर्तियाँ चालू हैं। जिन क्षेत्रों के संगठन बन चुके हैं उधर के ब्लागर पदाधिकारी अपनी अपनी कुर्सियों मे तेल लगा कर चमकाने मे लगे हैं। राज्यों और क्षेत्रों और देशीय सहित वैश्विक ब्लागर संगठन अस्तित्व मे आ चुके हैं। इनके अस्तित्व मे आने पर क्षेत्रवाद देशवाद और ग्रह वाद का खतरा मंडराने लगा था। कुछ एलियन ब्लागरों ने इन प्रयासों पर आपत्ति दर्ज की और धरती वालों पर पक्षपात करने का आरोप लगाया जिसके बाद समस्त ग्रही विग्रही  और निग्रही ब्लागरों के  गहन विचारोपरांत अखिल ब्रह्मांड ब्लागर्स संगठन अस्तित्व मे आ चुका है।
संगठन की अध्यक्षा और सुश्री शिखा वार्श्णेय जी ने समस्त ब्रह्माण्ड के जाने-अनजाने, भूले-पहचाने और  अपने बेगाने सभी का हार्दिक अभिनंदन और स्वागत किया। होली को संगठन का वार्षिक पर्व घोषित करते हुए इसे समस्त ब्रह्मांड वासियों और ब्लागरों से धूम धाम से मनाने का आव्हान किया है। होली पर अलसाए, सकुचाये और मुरझाए ब्लागरों को पाँच सौ पोस्टों पर "पूरी पोस्ट पढ़ कर" टिप्पणी देने की सजा मिलेगी।
Adarsh Nagar workshop Delhi (2)3संगठन की सचिव श्री श्री 1008 श्री महामंडलेश्वरी, जगत माता, परमानंद प्रदाता, महामहिम, ब्लागरा  श्री मति इन्दु पुरी  जी गोस्वामी चित्तौड़गढ़ी ने संगठन को चतुर्दिक प्रचारित, प्रसारित, और अनुसरित करने के लिए अपनी "एड़ी" "चोटी" लगा देने की प्रतिबद्धता व्यक्त की है।
उदघाटन समारोह मे अपने अभिभाषण के दौरान सचिव इन्दु जी ने कहा कि हिन्दी ब्लागिन ने जिस तरह से अपना विस्तार किया है... वह दिन दूर नहीं जब यह विश्व की सीमाओं को तोड़ते हुए ब्रह्मांड के तमाम ग्रहों उपग्रहों तक संक्रामण कर जाएगी। उन्होने बताया कि हिन्दी चिट्ठाकारिता से प्रभावित होकर कई एलियन  पृथ्वी पर  मनुष्य के भेस मे ब्लागिंग कर रहे हैं। यहाँ तक कि ढेर सारे सुर और असुर भी मनुष्यों के वेश मे ब्लागिग के गुर सीखने के लिए ब्लाग ब्लाग  विचरण कर रहे हैं। समस्या यह है कि कुछ अशरीरीयों(अनामियों बेनामियों) के कारण ब्लाग जगत लगातार हलकान होता रहा है। गूगल बाबा के दरबार मे  इन भूतों की पहचाने करने के लिए आईपी ट्रैक  की सुविधा प्रदान कराने पर आवाज़ उठाई जाएगी। उसके बाद इनके क्रिया कर्म तर्पण और आत्मा की शान्ति के लिए यज्ञादि की व्यवस्था भी संगठन द्वारा अपने कोश से मुफ्त मे किया जाएगा।
Marriage Sameerlal's Son (72)संगठन के प्रवक्ता जय और वीरू ने अवगत करवाया है कि बीस फरवरी तक संगठन रंग-महोत्सव  मनाने जा रहा है जहां रंग और भंग के अनवरत बरसाने की पूरी तैयारी है  समारोह मे सभी नामियों-अनामियों-बेनामियों-महा-अनुभावों का स्वागत बिना मोडरेशन के करने का पक्का इंतजाम किया है। उन्होने बताया कि समारोह-स्थल पर तम्बू ताने जा रहे हैं। सामियाने और छोलदारियों से लदे भैंसा बुग्गी और जुगाड़ आ जा रही हैं। पूरे ब्रह्मांड मे बीस फरवरी तक के लिए "रंग-दारी" टैक्स लागू कर दिया गया है और धारा 441 लगा दी गयी है जिसके चलते कोई भी चार पाँच लोगों से कम की संख्या मे हुडदंग नहीं मचा सकता है। 
HOLI (20)सभी कुओं, नलों की पाइपों और  मे भंग घोलने के आदेश पारित कर दिये गए हैं। ठंडाई  के देग  के देग तैयार हो रहे हैं। समारोह के दौरान गंभीर पोस्टें लिखने वालों पर खास नज़र रखी जाएगी और उनपर ब्लॉग मार्शल का मुकदमा चलाया जाएगा साथ ही उसके ब्लागी घोषित कर दिया जाएगा । 
HOLI (57)समारोह स्थल पर नरम मिट्टी की खुदाई कर के बड़े-बड़े चहबच्चे भी तैयार किए गए हैं....  जिन्हें स्पेशल आयातित इंजीनियरों द्वारा टेस्ट क्या जा रहा है। खबर है कि इन चहबच्चों मे ऐसे केमिकल मिलाये गए हैं जिसमे सारे अशरीरी प्रकट हो जाएँगे।
Blogger Meet Chateesgarh Bhawan Delhi (21)मेहमानों के लिए खाने और  पीने का भरपूर इंतजाम भी किया गया है। यह तकनीकी कार्य महामहिम बी एस पाबला जी द्वारा संचालित किया जा रहा है। उनकी प्रसन्न मुख मुद्रा देख कर इस इंतजाम की विराटता का अनुमान लगाया जा सकता है। 

P090111_13.57समारोह के जीवंत प्रसारण के लिए  परमादरणीय गिरीश बिल्लोरे मुकुल  जी अपनी मीठी आवाज़ और शेव्ड मुखारविंद के साथ हम सब के साथ होंगे।ज्ञातव्य है कि गिरीश जी ब्रह्माण्ड के पहले आनलाइन शेवर हैं, जिन्होंने लाइव शेव बना कर इतिहास रचा था।     


Adarsh Nagar workshop for blog (49)इस समारोह की पूरी रिपोर्टिंग दिल्ली के मशहूर हास्य निर्माता भाई राजीव तनेजा के कर कमलों द्वारा संपादित होनी है इस लिए उन्होने अपने चश्मे पर कंप्यूटर स्क्रीन पर तेल लगा कर तैयारी कर ली है। राजीव जी बांग्लादेश बांग्लादेश मे ब्लागर मिलन की तैयारियों की व्यस्तता के बीच भी समारोह मे शामिल होने की सहमति दे  दी है


P131110_18.01समारोह मे ढेरों देशी विदेशी परदेसी ब्लागर्स के सम्मिलित होने  की आशा है । अन्य ग्रहों से मेहमानों को लाने के लिए उड़ंतश्तरी का भी इंतजाम है जिसका इंतजाम ब्लागजगत के अमिताभ बच्चन जी के सौजन्य से किया गया है। 



P131110_15.30_[01]समारोह मे आने वाले मेहमानों और कार्यक्रमों की सूची तैयार की जा रही है। ब्रह्माण्ड के सभी ब्लागरों का आह्वान किया जाता है कि संगठन के रंग-महोत्सव मे बढ़ चढ़ कर हिस्सा लें। सभी मेहमानों को टिप्पणियों का गिफ्ट हैम्पर दिया जाएगा। शेष सूचना अगले दौर मे
जय हिन्दी, जय ब्लागिंग,